पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई राशि

कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीयूके विधि विभाग के विद्यार्थियों ने कुलपति एचएस चहल को कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए विभाग में एकत्रित 13,310 रुपए की सहायता राशि का चेक भेंट किया।

कुलपति एचएस चहल ने विधि विभाग के विद्यार्थियों की इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा दुनिया का श्रेष्ठ धर्म है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना, उनके दुख-दर्द को बांटना सबसे नेक और पुण्य कार्य है।

कुलपति ने कहा कि कश्मीर में लोगों पर प्रकृति की मार पड़ रही है। ऐसे में प्रत्येक हिंदुस्तानी का फर्ज बनता है कि वह जिस भी तरह से सहायता कर सकता है, इन पीड़ितों के लिए करे। कुलपति ने कहा कि यह गर्व की बात है कि विवि के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अपने सामाजिक सरोकारों के बारे में भी जागरूक है और इस दिशा में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। कश्मीर पीड़ितों की सहायता के लिए विवि के विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कुलपति ने कहा कि उन्हें विवि के विद्यार्थियों पर गर्व है। इस अवसर पर उपकुलसचिव चतर सिंह, विधि विभाग के विद्यार्थी सतीश बोहर, सचिन इंदौरा, जितेंद्र शर्मा, सुरेंद्र बेनीवाल, करण सिंह, पवन कुमार संदीप उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्रीराहत कोष में दी सहयोग राशि : गांवककराना निवासी कैप्टन श्यामलाल, नंद किशोर, जिले राम, हरिओम मास्टर शिवचरण द्वारा समस्त ग्रामीणों के सहयोग से दस हजार 340 रुपए की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दी है।

मंगलवार को बीकेएम के कार्यकारी सदस्य हेमचंद कौशिक ने प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए दी गई उक्त राशि का चेक मंगलवार को लघु सचिवालय कार्यालय में डीसी डॉ. अमित कुमार अग्रवाल को सौंपा।

राहत कोष एकत्रित करते एमडीयू के विद्यार्थी कर्मचारी।

सफाई कर्मियों ने दिया 25 सौ का योगदान

वहीं,विवि के सफाई कर्मियों ने भी मंगलवार को बाढ़ पीड़ितों के लिए राशि एकत्रित की। इसकी शुरुआत विद्यार्थी नेता जोगेंद्र शास्त्री ने हिंदी विभाग से की। कर्मचारियों ने इस दौरान 25 सौ रुपए का योगदान दिया। इस दौरान वरूण कादयान, सोमबीर, प्रदीप, सुमित, अजय, प्रवीण, मोहित राजेश मौजूद रहे।