आज रोहतक में जुटेंगे 13 जिलों के किसान
रोहतक| रासयनिकखेती खर्च, कर्ज और जहर पर आधारित खेती के विरोध में कुदरती खेती को बढ़ावा देने के लिए 17 सितंबर को कुदरती खेती अभियान की एक राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक स्वामी नितानंद विद्यालय में की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश के 13 जिलों से कुदरती खेती करने वाले किसान अपने अनुभव साझा करेंगे। बैठक का समय सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 5 बजे तक का रहेगा। ये जानकारी कुदरती खेती अभियान के सलाहकार प्रो. राजेन्द्र चौधरी ने दी।