- Hindi News
- शिक्षक ही शिष्यों का सही मार्गदर्शक : डॉ. गार्गी
शिक्षक ही शिष्यों का सही मार्गदर्शक : डॉ. गार्गी
रोहतक | आदर्शवादमूल्य विषय पर व्याख्यान का आयोजन गुरुवार को वैश्य कॉलेज आॅफ एजुकेशन में हुआ। व्याख्यान को संबोधित करते हुए डॉ. गार्गी सारस्वत ने कहा कि आदर्श के लिए ज्ञान आवश्यक है और ज्ञान की प्राप्ति सत्य से की जा सकती है। उन्होंने मूल्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज मूल्य गिरते जा रहे हैं। इसको बनाए रखने का पूरा दायित्व शिक्षकों का है। उन्होंने ने कहा कि एक शिक्षक ही ऐसा है जो अपने शिष्यों को सही राह पर ला सकता है। उनका मार्ग दर्शन कर उनका जीवन सुधारने के साथ ही बेहतर समाज का निर्माण कर सहता है। इस माैके पर प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सारस्वत, प्रीति दहिया, डॉ. अंजू सचदेवा, मीनू गुप्ता, डॉ. अंजू शर्मा, सुदेश गुप्ता, कमलेश ढुल, डॉ. इंदू जैन, चंद्र कांता, मोनिका गोयल, राखी, ओम प्रकाश मौजूद रहे।