- Hindi News
- कुरुक्षेत्र की उत्तरपुस्तिका भेज दी थी खानपुर
कुरुक्षेत्र की उत्तरपुस्तिका भेज दी थी खानपुर
एमडीयूमें एक दिन पहले ही लॉ विभाग की उत्तरपुस्तिका के खानपुर पहुंचने और वहां से कुलपति को जांच के लिए लिखे जाने के मामले में गुरुवार को करीब पांच घंटे तक परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु की मौजूदगी में जांच की गई।
जांच में पाया गया कि जो उत्तरपुस्तिका खानपुर भेजी गई है उसके कोड में आंशिक गलती के कारण ही ऐसा किया गया है। इस पर परीक्षा नियंत्रक ने गोपनीय शाखा के संबंधित क्लर्क से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा है। परीक्षा सदन की गोपनीय शाखा से लॉ की उत्तरपुस्तिका को खानपुर भेजे जाने और वहां से मूल्यांकनकर्ता द्वारा उत्तरपुस्तिका पर सवाल उठाकर जांच करने की मांग के मामले में गुरुवार सुबह 10 बजे परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु की मौजूदगी में जांच शुरू की गई। इस जांच में क्लर्क से पूछताछ से लेकर उत्तरपुस्तिका के कोड आदि के मिलान भेजे जाने के प्रमाणों को जांचा गया। करीब पांच घंटे चली इस जांच में परीक्षा नियंत्रक ने निष्कर्ष निकालते हुए पाया कि कुरुक्षेत्र की उत्तरपुस्तिका बैग के मूल्यांकनकर्ता कॉर्डिनेटर का कोड 71061 है, जबकि सोनीपत के खानपुर स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय का कॉर्डिनेटर का कोड नंबर 71061ए है। इसी के चलते क्लर्क की ओर से की गई ये गलती हड़कंप मचने का कारण बनी और मूल्यांकनकर्ता ने भी मामले की जांच के लिए कुलपति के पीए को पत्र लिखकर सचेत किया था। अब दोबारा से उत्तरपुस्तिका को कुरुक्षेत्र भेजा जाएगा।
11 दिसंबर के अंक में प्रकाशित खबर।
^गलत उत्तरपुस्तिका का मामला संज्ञान में आते ही इसकी उच्च स्तर पर स्वयं जांच की गई है। मामले में पाया कि ये उत्तरपुस्तिका फर्जी होकर कुरुक्षेत्र की है, जिसे क्लर्क की गलती से खानपुर विवि भेजा गया है। संबंधित क्लर्क पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अभी जवाब मांगा गया है। -डॉ. बीएस सिंधु, परीक्षानियंत्रक, एमडीयू।
उधर, जांच के लिए सौंपा ज्ञापन : वहींदूसरी ओर मामले में एचफक्टो नॉन टीचिंग एसोसिएशन की ओर से एक ज्ञापन कुलपति कार्यालय में दिया गया। इसमें मामले की जांच की उच्च स्तरीय जांच की बात कही गई है।
ये है मामला
बतादें कि एमडीयू में मई 2014 की लॉ विभाग की उत्तरपुस्तिका में पेज नंबर 25 से 36 तक चैकिंग होने के चलते दोबारा जांच के लिए गोपनीय शाखा से मूल्यांकनकर्ता के पास खानपुर विवि में भेजा गया था। इस पर मूल्यांकनकर्