- Hindi News
- शादी की मेहंदी उतरी नहीं खून से हाथ हुए लाल
शादी की मेहंदी उतरी नहीं खून से हाथ हुए लाल
घिलौड़कलां गांव में रिटायर्ड शिक्षक राममेहर के बेटे 44 वर्षीय शैलेंद्र की खेत की बाड़ लगाने को लेकर हुए झगड़े में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के आरोप में पुलिस ने दो चचेरे भाइयों मंजीत रोहित को गिरफ्तार किया है, जिसमें से रोहित की एक सप्ताह पहले ही शादी हुई थी। अभी उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे पहुंच गया है।
सदर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि शैलेंद्र रोहित खेत के पड़ोसी हैं। बुधवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे शैलेंद्र अपने खेत के किनारे पर बाड़ लगा रहा था। इस बात को लेकर उसकी पड़ोसी रोहित उसके चचेरे भाई मंजीत से कहासुनी हो गई। उस समय तो बीच-बचाव हो गया, लेकिन शाम करीब साढ़े सात बजे शैलेंद्र बाइक पर खेत में गया, जहां दोबारा मंजीत रोहित से कहासुनी हो गई। आरोप है कि छिछड़ाना -घिलौड़ रोड पर आरोपियों में से एक ने जेब से चाकू निकाला और शैलेंद्र की छाती पेट में वार कर दिए। शैलेंद्र लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आरोपी जहां मौके से फरार हो गए, वहीं परिजन घायल शैलेंद्र को लेकर पीजीआई के लिए रवाना हुए, लेकिन ब्राह्मणवास गांव के पास शैलेंद्र ने दम तोड़ दिया। परिजन उसे वापस गांव में ही ले गए। परिवार में मातम छा गया। मामले की सूचना सदर थाने में दी गई। डीएसपी यशपाल खटाना, सदर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। गहराई से वारदात की जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद खेतों में जाकर घटनास्थल की जांच पड़ताल की। साथ ही शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया। शुक्रवार को पुलिस ने शैलेंद्र के परिजनों के बयान पर केवल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया, बल्कि हत्या के आरोप में दोनों युवकों का गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
शादीके घर में पसरा सन्नाटा : ग्रामीणोंका कहना है कि मामले में गिरफ्तार 24 वर्षीय रोहित खेतीबाड़ी का काम करता है और एक सप्ताह पहले 5 दिसंबर को ही उसकी शादी हुई थी। सपनों के साथ उसकी प|ी ससुराल आई, लेकिन अब मामूली झगड़े के चलते हुई हत्या के आरोप में पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।
पीजीआई के डेड हाउस के सामने मृतक शैलेन्द्र के परिजन। (इनसेट) मृतक का फाइल फोटो।