- Hindi News
- ताला तोड़ा, कुंडी चटकाई, तीन लाख के जेवर और 20 हजार रुपए ले गए
ताला तोड़ा, कुंडी चटकाई, तीन लाख के जेवर और 20 हजार रुपए ले गए
शहरके सेक्टर चार में प्राचार्य सुभाष चंद्र के मकान में घुसकर चोर 3 लाख के जेवरात 20 हजार की नकदी निकाल कर ले गए, इसके लिए तो ताला तोड़ा और ही दरवाजे की कुंडी चटकाई। देर शाम तब एक युवक पैसे मांगने के लिए घर आया, तब वारदात की भनक लगी। पीड़ित प्राचार्य ने अर्बन एस्टेट थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साथ ही शक के आधार पर घर की पूर्व नौकरानी से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।
चोरको पता था कहां रखी थी चाबी
एसएचओराजेंद्र ने बताया कि प्राचार्य सुभाषचंद्र जहां निलोठी के सरकारी स्कूल में प्राचार्य हैं, वहीं प|ी बोहर गांव में प्राचार्य हैं। दोनों सुबह अपने-अपने ड्यूटी पर चले जाते हैं। मकान की चाबी घर के दरवाजे के पास एक गुप्त जगह पर रख देते, ताकि जो भी पहले जाए, आसानी से ताला खोल सके। पिछले तीन साल से वहीं चाबी रखी रहती है। घर के ऊपरी हिस्से में किराएदार भी रहते हैं। सुबह दोनों ड्यूटी पर चले गए।
शाम को वापस आए तो चाबी उसी जगह रखी हुई थी। देर शाम कारपेंटर का काम करने वाला युवक घर आया और पैसे मांगे। सुभाष चंद्र ने अपनी प|ी से कहा कि अलमारी से पैसे दे दो। प|ी ने जब अलमारी खोली तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। 20 हजार रुपए की नकदी 3 लाख के जेवरात गायब थे। जबकि अलमारी की चाबी भी अपनी जगह रखी हुई थी। दंपति सकते में गया। तत्काल मामले की सूचना अर्बन एस्टेट थाने में दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सुभाष चंद्र की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
घर के भेदी का वारदात के पीछे हाथ : थाना प्रभारी : थानाप्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वारदात के पीछे घर के भेदी का हाथ है। क्योंकि दंपति पिछले तीन साल से घर की चाबी एक ही जगह रखते थे। इसकी भनक भेदी को लग गई। चाबी लेकर दरवाजा खोलकर अंदर अलमारी की चाबी भी ढूंढ ली। इसके बाद वारदात अंजाम देकर पहले वाली जगह दोनों चाबियां रख दी। ऐसे में पुलिस कई एंगल से वारदात की जांच पड़ताल कर रही है।
शक के आधार पर नौकरानी से पूछताछ : सुभाषचंद्र ने पुलिस को बताया कि डेढ़ माह पहले उन्होंने एक महिला को नौकरानी रखा था, लेकिन उसे इसलिए काम से हटा दिया क्योंकि उसकी कार्यशैली संदेह के दायरे में थी। साथ ही देर शाम उसे घर के बाहर से जाते हुए देखा था। पुलिस ने नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ