पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, खुलासा कल

जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, खुलासा कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीआईमें विक्षिप्त महिला मरीज के साथ दुर्व्यवहार मामले में मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट सौंप दी गई। शनिवार को रिपोर्ट चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक चौहान को सौंपी। हालांकि रिपोर्ट का खुलासा सोमवार को होगा। दाे गायनी एक फॉरेंसिक विशेषज्ञ की टीम ने पीड़िता की मेडिकल जांच कर मुख्य तथ्य जुटा लिए हैं। कुलपति डॉ. वीके जैन ने बताया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई भी पूरी होने को है। 15 दिसंबर को मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ बता पाना मुमकिन होगा।

बता दें कि 7 दिसंबर की रात वार्ड नंबर 12 की यूनिट 2 में विक्षिप्त महिला के साथ सेवादार द्वारा छेड़छाड़ की गई। चार दिन तक अधिकारियों के चली सांठ-गांठ में इस मामले को दबाए रखा, लेकिन गुरुवार की रात ये मामला उजागर होते ही प्रबंधन हरकत में गया। जिसका परिणाम ये हुआ कि रातोंरात अधिकारियों ने इसकी शिकायत पीजीआई पुलिस थाने में दर्ज कराई। साथ ही डीएमएस डॉ. रविंद्र साहू की मौजूदगी में जांच शुरू की गई। वहीं शुक्रवार को कार्यवाहक कुलपति ने मामले में संज्ञान लेते हुए मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया। साथ ही पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई। इस दौरान मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर दिया गया था।

महिला सेवादार को लेकर प्रबंधन सख्त

महिलामरीज के कमरे में पुरुष सेवादार को लेकर उठे सवालों पर कुलपति डॉ. जैन ने कहा कि मरीजों की सेवा करने वाली तीनों सामाजिक संस्थाओं को नोटिस दिया जा चुका है। महिला मरीज के साथ केवल महिला सेवादार ही वार्ड में रहेगी। बता दें कि घटना की रात पीड़िता के कमरे में महिला सेवादार की ड्यूटी नहीं लगाई गई।

नहीं मिले सवालों के जबाव

पुरुषसेवादार को लेकर विभाग के डॉक्टरों की कार्यशैली पर उठे सवालों के जबाव तीसरे दिन भी नहीं मिले। जहां विभाग के अधिकारी टिप्पणी करने से इनकार कर रहे हैं, वहीं प्रबंधन भी संतोषजनक जबाव नहीं दे रहा। एफआईआर में आरोपी राजेश को मानव सेवा संघ का सेवादार बताने के मामले में भी अधिकारियों ने जानकारी होने की बात कही। जबकि ये सभी जानते हैं कि आरोपी मानव सेवा संस्था का नहीं, बल्कि हरिओम सेवादल का कार्यकर्ता था।