पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान से कपड़े चुराती दो बहनें गिरफ्तार

दुकान से कपड़े चुराती दो बहनें गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शौरीमार्केट में दुकान से सूट चुराकर भाग रही दो बहनों को व्यापारियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर लिया। पुलिस ने उन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया गया। कपड़ा व्यापारी आशीष ने पुलिस को बताया कि तीन महिलाएं उसके भाई रवि की दुकान पर पहुंची और चालाकी से शूट अपने बैग में डाल लिए।

इधर-उधर की बातें करके दोनों बहनें आरती दीपिका चलने लगी। शक होने पर तलाशी ली तो बैग से सूट मिले। तत्काल मामले की सूचना सिटी थाने में दी। महिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार तीसरी महिला को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।