प्रदेश में 5 हजार बूथ संवदेनशील
विधानसभाचुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 45 हजार पुलिस के जवान, 2 हजार होमगार्ड की तैनाती की जाएगी। केंद्र से अर्ध सैनिक बलों की 140 टुकड़ियों की मांग की गई है। प्रदेश में 5 हजार संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। हरियाणा की सीमा से लगने वाले प्रदेशों के बीच इंटर स्टेट की मीटिंग का प्रथम चरण पूरा कर लिया गया है।
डीजीपी श्री निवास वशिष्ठ ने कहा कि अंतरराज्यीय सीमा पर 195 नाके लगाए जाएंगे, ताकि अवैध हथियार अथवा अवांच्छित तत्वों का प्रदेश की सीमा में प्रवेश रोका जा सके। उन्होंने कहा कि वे विधान सभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने के क्रम में रोहतक अाए हुए हैं।
फ्री, फेयर और पीसफुल चुनाव कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए आपराधिक तत्वों की धरपकड़ का अभियान 10 अगस्त से ही चलाया जा रहा है। अवैध हथियार, शराब और अवांच्छित तत्वों को रोकने की कार्य योजना बनाई गई है।