पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेगुनाह ने 14 साल काटी जेल, 28 को सुनाएगा दास्तां

बेगुनाह ने 14 साल काटी जेल, 28 को सुनाएगा दास्तां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीदआजम भगत सिंह जिन्होंने देश के युवाओं में आजादी की अलख जागते हुए अंग्रेजों से लोहा लिया और देश के नाम पर शहीद हो गए। उनके जन्मदिन 28 सितम्बर को है। इस मौके पर सप्तरंग संस्था एक आयोजित कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। जहां ऐसा युवक अपनी आप-बीती सुनाएगा जिसकी जिंदगी के 14 अहम साल जेल की चहारदीवारी में सजा काटते हुए बीत गए। और बाद में पता चला कि वह बेगुनाह है।

अभी के लिए फिलहाल इतना ही जानिए कि 1998 में 18 साल की उम्र में एक रात दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस युवक पर 22 गंभीर मामले दर्ज हुए। अपने जीवन के बेहतरीन 14 साल जेल में गुजारने के बाद 2012 में उसे बेगुनाह मान कर रिहा कर दिया गया। 22 में से 19 मामलों में तो पहली अदालत ने ही बरी कर दिया था। इस बारे में सप्तरंग के सचिव डाॅ . रमणीक मोहन ने बताया कि यह कार्यक्रम रविवार को सुबह 11 बजे स्वामी नितानन्द विद्यालय आयोजित किया जाएगा। ढाई घंटे चलने वाले इस कार्यक्रम में भुक्तभोगी के अलावा देश के प्रसिद्ध वकील एवं पीयूसीएल (दिल्ली) के अध्यक्ष एनडी पंचोली भी शामिल होंगे। जहां एक ओर भुक्तभोगी अपने अनुभव रखेंगे कि मुसीबत के इस दौर में उन के साथ क्या बीती, उन की क्या मनोदशा बनी, जेल में ऐसे और कितने लोग बंद थे? बेगुनाह साबित होने के बाद उन का जीवन फिर पटरी पर पाया है या नहीं। वहीं प्रसिद्ध कानूनविद इस पर प्रकाश डालेंगे।