पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज कॉलोनी में युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़

तेज कॉलोनी में युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। शहरकी तेज कॉलोनी में दो युवक एक मकान में घुसे और युवती से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सब्जी मंडी थाना पुलिस ने आरोपी प्रवीण सुनील को गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया। युवती ने थाने में पुलिस के मुताबिक दो युवक प्रवीन सुनील पीड़िता के मकान में घुसे और अकेली युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने देर रात ही दोनों आरोपियों को गिर तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया।