पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन और अंधेरे में रहेगा आधा शहर

दिन और अंधेरे में रहेगा आधा शहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी सड़कों का रात में रोशन होना तो अब सपना हो गया है। शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली सिविल रोड की स्ट्रीट लाइट का संकट एक माह बाद भी दूर नहीं हो सका है। इसके लिए मुंबई की बिजली कंपनी की सुस्त रवैया जिम्मेदार है। जो कि राहगीरों के साथ-साथ नगर निगम की राह भी धूमिल कर रही हैं। छोटूराम चौक से पुराने बस स्टैंड के बीच अब चार जगह स्ट्रीट पोल के नट-बोल्ट जवाब दे गए हैं।

ऐसे में अभी 15 दिन सिविल रोड अंधेरे की गिरफ्त में रहेगा। ऐसे में गुरुवार से शुरू हो रहे नवरात्रि में भी अंधेरा पसरा रहेगा। निगम प्रशासन ने भी कंपनी पर दबाव बनाते हुए सवा दो करोड़ की पेमेंट रोक दी है। साथ ही शर्त रखी है कि पूरा काम होने के बाद ही पेमेंट दी जाएगी।

ठेकादिया, लाखों खर्च फिर भी नहीं लगे पोल

चारसाल पहले शहर के अंदर दिल्ली बाईपास से हिसार बाईपास तक बिजली के नए पोल लगाए गए, लेकिन चार माह पहले निगम ने पुराने पोल हुडा विभाग को देकर नए डिजाइन के पोल लगाए, जिस पर लाखों रुपए खर्च किए गए। पोल लगाने नई केबल बिछाने का ठेका निगम प्रशासन ने बिजली उपकरणों की प्रसिद्ध कंपनी को दिया है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है। कंपनी ने दिल्ली बाईपास से डी-पार्क तक जल्द नए पोल लगा दिए हैं, लेकिन डी-पार्क के आगे छोटूराम चौक तक काफी समय तक पोल नहीं लगाए। 20 अगस्त के अंक में दैनिक भास्कर ने मामले को उजागर किया।

दिल्ली रोड

सोनीपत स्टैंड

रात

टाइल्स उखाड़ने से बिगड़ गई डिवाइडर की सूरत

निगमप्रशासन ने बजरंग भवन के पास स्ट्रीट लाइट पोल में करंट लगने सेे युवक की मौत के बाद सबक लिया है। इसके चलते पूरी लाइन की केबल बदली जा रही है। सिविल लाइन रोड पर मेडिकल मोड़ से लेकर भिवानी स्टैंड तक डिवाइडर की सभी टाइल्स उखाड़ दी गई है। इसके चलते जहां डिवाइडर की सूरत बिगड़ गई है, वहीं पोल के बिजली के तार बाहर निकले हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते है।

सावधान! ग्रिलहुई टेढ़ी हादसे का डर

पुरानेबस अड्डे से हिसार बाईपास तक जगह-जगह डिवाइडर के बीचों-बीच लगाई गई ग्रिल टेढ़ी हो गई है। जो कि कभी भी वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण बन सकती है। यह हालात तब है जब रोजाना संबंधित विभागाधिकारी अक्सर वहां से गुजरते हैं।

शांतमई चौक तकही बिछी केबल

उधर,बिजली कंपनी द्वारा केबल बदलने कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। क्योंकि व्यस्त रोड ह