पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 36 बिरादरी के सहयोग से विकास के मुद्दे पर लडूंगा चुनाव : बतरा

36 बिरादरी के सहयोग से विकास के मुद्दे पर लडूंगा चुनाव : बतरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक| विधायकभारत भूषण बतरा ने कहा, विस चुनाव 36 बिरादरी की मदद से विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। जनता समझदार है। उन्हे पता है िक शहर के विकास के लिए उन्होंने विकास कार्य कराए हैं। वे टिकट घोषित होने के बाद गुरुवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे। बतरा शुक्रवार को सुबह साढ़े 9 बजे हवन करके नामांकन दाखिल करेंगे। सीएम भूपेंद्र हुड्डा सांसद दीपेंद्र भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश में फिर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सरकार बनेगी और हलके में विकास की रफ्तार यूं ही जारी रहेगी। पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताएं कि विकास की रफ्तार बनाए रखना बेहद जरूरी है। इस मौके पर रामनाथ सचदेवा, देवेन्द्र भारत, डिप्टी मेयर अशोक भाटी, निगम पार्षद गुलशन ईशपुनियानी अनिता मिगलानी वरिष्ठ नेता सीताराम सचदेवा भी सहित दूसरे कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सबोंधित करते विधायक बीबी बतरा।