ताऊ देवीलाल की जयंती पर की पूजा
रोहतक। ताऊदेवीलाल स्मृति मंच की ओर से गुरुवार को सोनीपत रोड स्थित संकट मोचन मंदिर में कष्ट करण-मंगल करण पूजा की गई। मंच के संगठन सचिव डॉ. दीपक भारद्वाज एडवोकेट ने बताया कि यह पूजा ताऊ देवीलाल के शताब्दी जन्म दिवस पर कराई गई है, जिसका उद्देश्य उनके परिवार पर आए हर प्रकार के कष्टों का निवारण करना है। इस मौके पर मंच के संयोजक सुशील कुमार शर्मा, राकेश जांगडा, रामअवतार बंसल, रविंद्र सिंह,अशोक कुमार मल्होत्रा,सुभाष शर्मा,अमरजीत सिंह कपूर,सुरजमल बल्हारा,डा. अतुल शर्मा,डा. दीपक भारद्वाज,दया किशन जांगडा, सतीश कुमार शर्मा,रवि ठाकुर एडवोकेट,अजय इंदौरा एडवोकेट,नितिन जैन,राजेश शर्मा,मुकेश कोचर,अमित दहिया,किशन शर्मा,डा. अमरजीत राठी,कार्तिक कौशिक,सूरत सिंह मलिक भी मौजूद रहे।