पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लेटफाॅर्म के ट्रैकों से दूर होगी गंदगी, नहीं होगा जल भराव

प्लेटफाॅर्म के ट्रैकों से दूर होगी गंदगी, नहीं होगा जल भराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेशनपर प्लेटफार्मों की पुरानी रेल पटरी को बदलने का काम श़ुरू है। प्लेटफार्म एक की अगली साइड की पटरी को बदल दिया गया, जबकि दूसरी ओर नई रेल पटरी को ट्रैक के साथ मिलाकर रख दिया गया। शुक्रवार को उसे बिछाने का काम किया जाएगा।

रोहतक रेलवे स्टेशन को बड़े स्टेशनों की तर्ज पर विकसित करने के लिए रेलवे ने प्रपोजल मांगें थे। इस कार्य योजना के तहत प्लेटफार्मों पर वाशेबल एप्रेन बनाया जाना है, ताकि ट्रैक पर की गंदगी को धुलाई के जरिए हटाया जा सके। साथ ही सीधे ट्रैक से होकर यात्रियों की आवाजाही रोकने के लिए आमने-सामने के प्लेटफार्मों के बीच में लोहे की ग्रील भी लगाई जाएगी। इस कड़ी में प्लेटफार्मों की कमी को देखते हुए 5 नए प्लेटफार्म भी बनाए जाने हैं। प्रस्ताव पास हाे गया है। इस बीच प्लेटफार्म नंबर एक पर एक सिरे से दूसरे सिरे तक रेल पटरी को बदलने का कार्य शुरू है। गुरुवार को दूसरी साइड की रेल पटरी के साथ में नई रेल पटरी रखी गई। शुक्रवार को ब्लाॅक लेकर इसको बदलने का काम किया जाएगा। इसी क्रम में प्लेटफार्म नंबर 3 की रेल पटरी को भी बदला जाना है। इस संबंध में रेलवे अधिकारी ने बताया कि वाशेबल एप्रेन बनाने के लिए पुरानी पटरी अड़चन पैदा करती हैं। सबसे पहले उन्हें बदलना पड़ता है। इसलिए आधुनिक तकनीक पर बनाई गई रेल पटरियों को मंगाया गया है। प्लेटफार्म नंबर एक पर ही सर्व प्रथम वाशेबल एप्रेन बनाया जाना है।

रोहतक. प्लेटफॅार्मनं. 1 की पटरी को बदलने का काम शुरू।