पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लांट ट्रांसजेनिक टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण कल से

प्लांट ट्रांसजेनिक टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीयू डायरी

एमडीयूका सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी (सीबीटी ) एक से 16 अक्टूबर तक भारत सरकार के जैव-प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रायोजित प्लांट ट्रांसजेनिक टेक्नोलॉजी विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम कराएगा।

सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो पीके जयवाल ने बताया कि प्रतिष्ठित वैज्ञानिक डाॅ. पीके गुप्ता इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में एक अक्टूबर को मुख्य भाषण देंगे। प्रतिष्ठित वैज्ञानिक डाॅ. सुमन गोविल उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन एमडीयू कुलपति एचएस चहल करेंगे। प्रो. पीके जयवाल पाठ्यक्रम निदेशक होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र डाॅ. राधाकृष्णन सभागार में आयोजित होगा।

अबएमडीयू में होंगी इंटर-कॉलेज हैंडबॉल प्रतियोगिता

एमडीयूकी इंटर-कॉलेज हैंडबॉल प्रतियोगिता (पुरुष महिलाएं) के आयोजन स्थल में बदलाव हुआ है। अब ये प्रतियोगिताएं 7 अक्टूबर से एमडीयू कैंपस में आयोजित होंगी। निदेशक खेल डाॅ. डीएस ढुल ने बताया कि इंटर कॉलेज हैंडबॉल प्रतियोगिता (पुरुष) का आयोजन सीआरए कॉलेज, सोनीपत इंटर कॉलेज हैंडबॉल प्रतियोगिता (महिला) का आयोजन टीकाराम पीजी गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत में होना निर्धारित किया गया था, लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते इन प्रतियोगिताओं का आयोजन एमडीयू में किया जाएगा। हैंडबाल टीम (पुरुष महिलाएं) अब 7 अक्टूबर को एमडीयू के जिम्नेजियम हॉल में सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा।

ओरिएंटेशनकार्यक्रम अब टैगोर सभागार में

एमडीयूके यूथ रेडक्रॉस के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित किए जाने वाले ओरिएंटेशन कार्यक्रम के आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। अब यह कार्यक्रम टैगोर सभागार में सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इस ओरिएंटेशन कोर्स में एमडीयू के यूथ रेडक्रॉस वॉलंटियर्स, एमडीयू के विद्यार्थी प्राध्यापक भाग लेंगे। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. राधेश्याम ने बताया कि एमडीयू कुलपति एचएस चहल बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे, जबकि अधिष्ठाता, शैक्षणिक मामले प्रो. रविन्द्र विनायक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। प्रो. राधेश्याम ने बताया कि कार्यक्रम में साइबर क्राइम को लेकर भी विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा।