पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड परीक्षा में फिर पकड़े गए 13 नकलची

बोर्ड परीक्षा में फिर पकड़े गए 13 नकलची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | शिक्षाविभाग द्वारा लगातार नकल को रोकने के लिए किए जा रहे इंतजाम हर बार फेल होते नजर रहे हैं। जिसके तहत सोमवार को हरियाणा बोर्ड परीक्षा के दोनों पालियों में 13 नकलची पकड़े गए। सोमवार को 12 वीं के छात्रों का फिजिकल एजुकेशन, बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज का पेपर था। जहां सुबह की पाली में दो सेंटरों में कंपार्टमेंट के बच्चों ने परीक्षा दी। वहीं दोपहर की पाली में करीब 70 सेंटरों में फस्ट सेमेस्टर रेग्युलर की परीक्षा थी। सुपरिटेंडेंट जगदीश सैनी ने बताया कि सुबह की पाली में जाट हाई स्कूल में एक केस पकड़ा गया।