एमबीबीएस की रिक्त सीटों के लिए चयन आज
एमबीबीएस की रिक्त सीटों के लिए चयन आज
रोहतक| पंडितबीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के निदेशक कार्यालय में सोमवार को एमबीबीएस बीडीएस की रिक्त सीटों के लिए चयन किया गया। निदेशक डॉ. सीएस ढुल ने बताया कि यदि आज आयोजित हुई चयन प्रक्रिया के बाद भी कोई रिक्त सीट बचती है तो 30 सितंबर को उस रिक्त सीट को मेरिट के आधार पर भरा जाएगा। इसके लिए योग्य उम्मीदवार को शाम चार बजे तक निदेशक कार्यालय में अपने मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा। निदेशक ने बताया कि चयनित उम्मीदवार को फीस भी उसी दिन शाम छह बजे तक जमा करवानी होगी। रिक्त सीट पर चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा।