पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शबरी की भक्ति देख भावुक हुए श्रद्धालु

शबरी की भक्ति देख भावुक हुए श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच हनुमान कर रहे चालीस दिन का व्रत

श्रीरामकी लीला में सोमवार को सीता हरण का मंचन हुआ। स्वर्ण मृग के शिकार के लिए जंगल मेें दूर तक निकले राम लौटते समय लक्ष्मण से मिलते हैं। तभी सीता की कुशलता को लेकर दोनों भाई शंकित हो जाते हैं। कुटिया में सीता नहीं मिलीं। उनके खोजने का सिलसिला शुरू हुआ।

जटायू ने सीता हरण का समाचार सुनाया। आगे राम के आने की बाट जोह रही शबरी भगवान का दर्शन पाकर धन्य होती है। रामकथा के सजीव भावपूर्ण मंचन ने दर्शकों को आखिर तक बांधे रखा। इस दौरान पात्राें के संवाद कौशल ने उपस्थित लोगों पर गहरी छाप छोड़ी।

श्री सनातन धर्म पंजाबी रामलीला में भरत मिलाप से रामकथा अागे बढ़ी। गांधी कैंप, चिन्योट कॉलोनी, पटेल नगर, पुराना बसअड्डा, अनाज मंडी और श्री रामलीला उत्सव कमेटी द्वारा पुराने आईटीआई ग्राउंड में रामलीला का मंचन किया गया।

रोहतक. सीताहरण के बाद लक्ष्मण से सीता के बारे में पूछते श्रीराम।

रोहतक। 65साल से हो रही श्री सनातन धर्म पंजाबी रामलीला खुद में अनूठी है। यहां राम से रावण तक का अभिनय करने वाले पात्रों की दिनचर्या निर्धारित है। फिलहाल पांच हनुमान चालीस दिन की साधना में हैं। वे उपवास रखकर राम की विजय यात्रा में नेतृत्व संभालने की तैयारी कर रहे हैं। रोहतक की बड़ी आबादी बंटवारे के पूर्व पंजाब प्रांत के झंग जिले से ताल्लुक रखती है। श्री सनातन धर्म पंजाबी रामलीला क्लब द्वारा दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में पांच दिन से हो रही रामलीला उसी अभियान का हिस्सा है। करन नरेला, जतिन नारंग, सचिन शर्मा, वैभव गुलाटी और गौरव कपूर हनुमान की भूमिका में हैं। दशहरा के दिन विजय यात्रा में रामजी के रथ के आगे वे हनुमान का 40 किलो वजनी मुखौटा पहनकर चलेंगे।