सफलता के लिए आत्म विश्वास जरूरी: सुनित
कॅरियरतथा जीवन में सफलता के लिए आत्म विश्वास बेहद जरूरी है। जीवन में लीडरशिप के दृष्टिकोण से आत्म विश्वास से लबरेज संचार कौशल बहुत आवश्यक है। इसमें महारत हासिल कर व्यक्तित्व विकास का रास्ता भी प्रशस्त होता है। ये विचार एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक प्रोफेसर तथा निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित किए जा रहे एनसीसी शिविर में कैडेट्स से कही। सुनित मुखर्जी ने भी इसके महत्व पर व्याख्यान में फोकस किया। सुनित मुखर्जी ने कहा कि मौखिक संचार के साथ गैर-मौखिक संचार महत्वपूर्ण है। दैहिक भाषा(बॉडी लैंग्वेज) पर विशेष ध्यान देने की बात अतिथि वक्ता ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक एनसीसी कैडेट में स्पार्क है प्रतिभा का। जरूरत है कि इस प्रतिभा को तराशने की। अतिथि वक्ता ने दो लघु फिल्में दिखाकर कैडेट्स को प्रेरित किया। कार्यक्रम के शुरू में एनसीसी प्रभारी-प्राध्यापक कैप्टन दिनेश सिंह ने व्याख्यान कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। इस अवसर पर प्राध्यापिका रेणु सांखला भी उपस्थित रही।
रोहतक. पंडितनेकीराम काॅलेज में व्याख्यान सुनते कैडेट।
सुनित मुखर्जी।