पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदिशक्ति के स्वरूपों का आह्वान

आदिशक्ति के स्वरूपों का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक| आर्टआॅफ लिविंग द्वारा डीएलएफ कॉलोनी स्थित पार्क में प्रांत स्तरीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को गणेश पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। लोगों ने प्रथम सत्र में अनुज्ञा पूजा, गणपति होम, महालक्ष्मी होम तथा नवग्रह होम में भागीदारी की। दूसरे सत्र में शांति होम, रक्षा बंधनम्, दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ। कलश स्थापना के बाद चंडी होम किया गया, जिसका समापन बुधवार को होगा। इस माैके पर स्वामी जयंत ने बताया कि नवरात्र शक्ति की आराधना का समय है। देवी मां के विविध रूपों का स्मरण किया जाता है। इस मौके पर विशेष संकल्प के साथ की गई पूजा का महत्व अधिक है। संस्था के प्रवक्ता राजू रंजन ने बताया कि मंगलवार को पूजा, होम के साथ ही डांडिया और सत्संग का आयोजन किया जाएगा।