- Hindi News
- बेसबॉल में नेकीराम कॉलेज ने 11 01 से जीत हासिल की
बेसबॉल में नेकीराम कॉलेज ने 11-01 से जीत हासिल की
जाटकॉलेज के खेल मैदान में सोमवार को अंतर कॉलेज बेसबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन पं. नेकीराम शर्मा राजकीय कॉलेज सत जिन्दा कल्याणा कॉलेज कलानौर के बीच पहला मैच हुआ, जिसमें नेकीराम कॉलेज ने 11-01 से मुकाबले को जीत लिया।
अंतर कॉलेज बेसबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार मलिक के द्वारा किया गया। खेलों में पैसे के साथ-साथ अच्छा ओहदा भी मिलता है। जाट शिक्षण संस्थाओं में खिलाड़ियों के लिए प्रबंधन कार्यकारिणी ने फीस माफी के साथ-साथ बहुत सी सुविधाएं दे रखी हैं।
उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय करते हुए खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. बलजीत सिंह नांदल ने कहा कि यह शानदार पल है कि हमारे कॉलेज के मैदान में अंतर कॉलेज बेसबॉल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। यह हामारे लिए बहुत गर्व की बात है। इस मौके पर प्रदीप श्योराण, पवन, प्रदीप कुंडू, राजेश, सतबीर, अजय नांदल के अलावा काफी संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
रोहतक. जाटकालॅज में आयोजित इंटर काॅलेज बेसबाॅल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी कोच प्रिंसिंपल के साथ।
>जाट कॉलेज में अंतर कॉलेज बेसबॉल प्रतियोगिता शुरू