- Hindi News
- उद्योग शिक्षा जगत सहभागिता पर व्याख्यान आज
उद्योग शिक्षा जगत सहभागिता पर व्याख्यान आज
रोहतक। एमडीयूके इंस्टीट्यूट ऑफ होटल टूरिज्म एंड मैनेजमेंट (आईएचटीएम) में मंगलवार को सुबह 11 बजे कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के तत्वावधान में उद्योग-शिक्षा जगत सहभागिता तथा उद्यमिता विषय पर विशेष व्याख्यान किया जाएगा। विवि के निदेशक कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लसमेंट प्रकोष्ठ डाॅ. कुलदीप सिंह छिक्कारा ने बताया सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के सेवा निवृत निदेशक आरसी चोपड़ा यह विशेष व्याख्यान देंगे।