पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाली पदों को लेकर रोडवेज यूनियन ने बनाई रणनीति, खोलेंगे मोर्चा

खाली पदों को लेकर रोडवेज यूनियन ने बनाई रणनीति, खोलेंगे मोर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | हरियाणारोडवेज वर्कस यूनियन संबन्धित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा रोहतक डिपो कमेटी की आपात बैठक का मुख्य एजेंडा हरियाणा सरकार द्वारा लंबे समय से डिपो में महाप्रबंधक के खाली पड़े पद पर विचार विमर्श किया।

40 प्रतिशत कर्मचारियों के 1 दिसम्बर को मिलने वाले वेतन बारे देर होना, केन्द्र सरकार द्वारा रेलवे जैसे बड़े विभाग को एफडीआई के माध्यम से ठेके पर देने की नीति बनाना, तमाम सरकारी विभागों में पीपीपी ठेके की नीति को बढ़ावा देना, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर नाजायज दबाव बनाना, कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद राजकुमार सैनी द्वारा पक्के कर्मचारियों को कच्चा करने की बयानबाजी करने पर दबाव देना, स्वास्थ एवं खेल मंत्री द्वारा पदक लाओ पद पाओ की नीति को निरस्त करना, जैसी कांग्रेस सरकार से बदले की भावना से खिलाड़ी नव युवाओं के साथ खिलवाड़ करने जैसे बयान देकर अपना चेहरा उजागर करने जैसी बातों पर बैठक में कड़े शब्दों में एक मत निंदा की गई कि सरकार स्वयं बयान जारी करती है कि 81 हजार करोड़ रुपए का खजाने में घाटा है दो दिन बाद 60 से 58 वर्ष उम्र करके करीब 5500 कर्मचारियों को खजाने से रिटायर्ड कर्मचारियों को जी पी एफ की राशि का नगद भुगतान करती है। एक तरफ इनाम देने की घोषणा कृषि मंत्री धनखड़ करते है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री महोदय जांच के बाद ही इनाम देने की बात कहते है।

नया बस अड्डा परिसर के यूनियन कार्यालय में सोमवार को प्रधान रमेश गहलावत की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में डिपो कमेटी के सभी पदाधिकारी राज्य के नेता शामिल हुए। डिपो प्रधान रमेश गहलावत सचिव जयकवार दहिया ने बताया कि आज केन्द्र की सरकार के इशारे पर हमारे नेता हर वर्ग की सुविधा छिनना चाह रहे है कहते है संविधान में संशोधन की आवश्यकता है। हरियाणा रोडवेज वर्कस यूनियन सम्बन्धित सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा अपनी संघ द्वारा दी गई रूप रेखा तैयार कर आंदोलन करने पर मजबूर होगा। यूनियन ने अपना मांग पत्र उपस्थित भूतपूर्व महाप्रबंधक को दे दिया गया था। मीटिंग में जिला सचिव एवं राज्य सरकार सुमेर सिवाच, राज्य महासचिव धर्मवीर हुड्डा, कार्यालय सचिव महावीर मलिक, राज्य सदस्य जितेन्द्र लाकड़ा, सतवीर मकड़ौली, विजय कुमार, सतीश बोहर, राज सिंह बलजीत आदि मौजूद रहे।