पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम वर्कर्स कमेटी को विभागों का ठेंगा

नगर निगम वर्कर्स कमेटी को विभागों का ठेंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | एकतरफ नगर निगम पैसे की कमी से परेशान है, दूसरी तरफ आधा दर्जन विभाग बकाया नकदी नहीं लौटा रहे हैं। निगम की वर्कर्स की ओर से दो बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। कमेटी के चेयरमैन संजय सैनी का कहना है कि वे मामले की जल्द डीसी शेखर विद्यार्थी मेयर रेणु डाबला से शिकायत करेंगे। सोमवार को वर्कर्स कमेटी के चेयरमैन पार्षद संजय सैनी अधीक्षक अभियंता एके गोयल के कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की रिपोर्ट ली। पता चला कि अभी तक नकदी नहीं लौटाई गई है। मौके पर मौजूद सीनियर डिप्टी मेयर के पति बिजेंद्र हुड्डा, पार्षद अनिल कुमार से विचार विमर्श के बाद फिर से विभागों को पत्र लिखने का फैसला लिया गया।