- Hindi News
- अकबरपुर में आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, केस
अकबरपुर में आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, केस
रोहतक | हिसाररोड स्थित बहु अकबरपुर में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है। देर रात पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सदर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि 13 साल की किशोरी के परिजन देर रात थाने पहुंचे और शिकायत दी कि दिन में बच्ची घर पर अकेली थी। गांव का ही एक युवक घर के अंदर घुसा और डरा धमका कर दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। परिवार के लोग घर आए तो उसने पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने तत्काल लड़की का मेडिकल कराया और केस दर्ज कर लिया।