शिक्षा भारती के छात्रों ने मारी बाजी
रोहतक। गुरुतेग बहादुर के जीवन पर आधारित ‘हिंद की चादर’ नामक कार्यक्रम में शिक्षा भारती स्कूल के छात्रों ने बाजी मारी। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र राहुल सिक्का को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला। वहीं सागर अंकुर भारद्वाज ने गोल्ड मेडल हासिल किया। ये जानकारी प्राचार्य महेंद्र परुथी ने दी। इस मौके पर शिक्षा भारती समिति के अध्यक्ष सतीश सिंधवानी, हरीश पसरीजा, सुभाष आहूजा आदि मौजूद रहे।