पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शीलक और मनोज बने जिला कुमार

शीलक और मनोज बने जिला कुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। जिलास्तरीय अंतर अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता में मेहर सिंह अखाड़े के पहलवानों ने जोरअाजमाइश की। सर छोटूराम स्टेडियम आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में अखाड़े के पहलवान शीलक मनोज जिला कुमार बने। रविवार को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में शीलक को प्रथम मनोज को द्वितीय स्थान हासिल हुआ। प्रतियोगिता के समापन पर विधायक मनीष ग्रोवर ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार दिए। 16 के 30 किग्रा वर्ग में पहला स्थान चुलियाना के अभिषेक को मिला। वहीं 32 34 किग्रा में भगवतीपुर के रोनक को पहला स्थान मिला। जबकि 36 38 किग्रा में क्रमश: मेहरसिंह के सुरेंद्र हुमायुंपुर के अजय का पहला नंबर रहा। इसके अलावा 40 किग्रा में हुमायुंपुर के रोहित का प्रथम स्थान आया। 54 किग्रा में अखाड़े के मोनू ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि 63 किग्रा में सुखविंदर प्रथम आया। हालांकि 58 किग्रा में चुलियाना के पहलवान मंजीत ने पहले स्थान पर कब्जा किया। इसके अलावा 85 किग्रा में भी मेहरसिंह अखाड़े के अजय शीर्ष स्थान पर रहे।