ट्रैक्टर से गिराई दीवार, विरोध पर पीटा
रोहतक | पड़ोसीने ट्रैक्टर के धक्के से दीवार गिरा दी। विरोध किया तो मारपीट कर घायल कर दिया। अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। हालांकि इस मामले में कोर्ट द्वारा स्टे मिला हुआ है। साथ ही घटना की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई किए जाने से पीड़ित परिवार दहशत में है। सैनीवास नजदीक गौड़ कॉलेज निवासी लालचंद का चौपाड़ सैनी आनंदपुरा के सामने मकान है। इसमें वे अपने भाई ओमप्रकाश के साथ रहते हैं।