ढोंगी बाबाओं के खिलाफ हो जांच : मिश्र
रोहतक |देश मेंतथाकथित ढोंगी बाबाओं के कार्यकलापों की जांच होनी चाहिए। धार्मिक संस्थानों की आड़ में हथियारों का जखीरा रखना देशद्रोही गतिविधियों को रोकने के लिए राज्य सरकार को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। ये मांग अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य रमेश मिश्र ने सरकार से की।
इमामके खिलाफ वारंट के बावजूद गिरफ्तारी नहीं : नईदिल्ली से सिरसा जाते हुए भैणी महाराजपुर गांव में हिन्दू महासभा अध्यक्ष प्रेम सिंह रापड़ियां के निवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत में आचार्य रमेश मिश्र ने कहा कि इमाम बुखारी के खिलाफ विभिन्न न्यायालयों में केस चल रहे है,अनेक बार गैर जमानती वारंट भी निकाले जा चुके है। इसके बावजूद बुखारी को गिरफ्तार नहीं किया गया। आचार्य रमेश ने इसे भारतीय कानून का अपमान बताया है। इस दौरान इस अवसर पर सुमेर सिंह, जगदीप दत, सोमदत, प्रवेश वशिष्ठ विजय सिंह, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे। अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए हिन्दू महासभा द्वारा राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में राम मंदिर का मुद्दा पूर्ण बहुमत मिलने के कारण टाला गया, लेकिन अब मोदी सरकार को देश में पूर्ण बहुमत मिल चुका है। इसलिए केंद्रीय सरकार को अब इस मुद्दे को आगे बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर रोहतक जिला हिन्दू महासभा प्रधान प्रेम सिंह रापडियां ने कहा कि जिले में हिन्दू महासभा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सभी गांवों में हिन्दू महासभा की शाखाएं स्थापित की जा रही है।