पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रेकर पर बस में घुसी कार बाल बाल बचा चालक

ब्रेकर पर बस में घुसी कार बाल-बाल बचा चालक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोहरेधुंध की शुरुआत के साथ अब सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। शनिवार की शाम दिल्ली रोड पर सागर विला के पास ब्रेकर पार करते ही तेज रफ्तार कार रोडवेज बस में घुस गई, जिससे कार चालक जख्मी हो गया। आने वाले दिनों में मौसम और खराब होगा और सड़क यातायात जोखिम भरा हो जाएगा। शहर के एक दर्जन स्थान डेंजर जोन के रूप में घोषित होने के बावजूद इसके ज्यादातर रूटों पर यातायात संकेतक रिफलेक्टर या तो गायब हैं अथवा टूटे पड़े हैं।

गुड़गांव डिपो की रोडवेज बस शाम सात बजे दिल्ली बाईपास से शीला बाई पास की ओर आगे बढ़ी। सागर विला के पास बनाए गए ब्रेकर पर जैसे ही रोडवेज बस की रफ्तार धीमी हुई, पीछे से तेज गति से रही कार उसके अंदर घुस गई। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ। कार का अगला हिस्सा स्टेयरिंग तक बस के अंदर धंस गया। आसपास के लोगों ने दौड़कर किसी तरह ड्राइवर साइड का गेट खोला और घायल कार चालक प्रताप को बाहर निकाला।

बस चालक सोमवीर ने बताया कि हादसा कार चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। वह कार ड्राइविंग करने के साथ ही मोबाइल पर बात कर रहा था। ब्रेकर का उसे ध्यान नहीं दिया और बस की स्पीड कम होते ही कार असंतुलित होकर बस की चपेट में गई। विंड स्क्रीन टूटने से कार चालक के चेहरे पर ज्यादा चोट आई है।

ब्रेकरों पर सफेद पट्‌टी नहीं

शहरकी अधिकांश सड़कों पर बिना सफेद पट्टी के ही ब्रेकर बना दिए गए हैं। कोहरे धुंध से यहां पर वाहन चालकों को ब्रेकर का पता नहीं चलता और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। सोनीपत से शीला बाईपास तक कॉलोनियों को लिंक करने वाली गलियों सड़कों पर सफेद पट्टी नहीं है। एमडीयू के गेट नंबर दो, दिल्ली बाईपास, पावर हाऊस, जाट कॉलेज, हिसार बाईपास, रेलवे स्टेशन रोड, जनता कॉलोनी, सुखपुरा चौक से जींद बाईपास तथा जींद बाईपास से माता दरवाजा की ओर जाने वाली सड़क पर बने ब्रेकर बगैर सफेद पट्टी के हैं।

दोस्त बता कार से ले गया बैग

दुर्घटनाके बाद घायल चालक का दोस्त बताकर एक युवक कार से ले गया बैग।

रोहतक. दिल्लीरोड पर बस में घुसी कार।

दिल्ली रोड पर क्रिस्टल बेंकेट हाल के पास दोपहर एक बजे दिल्ली की ओर से रही रोडवेज बस की चपेट में आने स्कूटी सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। तिलक नगर की ओर जैसे ही मुड़ा पीछे रोडवेज बस गई और उसे धक्का लग गया। दूसरी घटना जींद रोड की है। तीन बजे दिन में ओमेक्स सिटी निवास