- Hindi News
- वीसी ढुल का इस्तीफा चंडीगढ़ भेजा, सरकार लेगी फैसला
वीसी ढुल का इस्तीफा चंडीगढ़ भेजा, सरकार लेगी फैसला
रोहतक| पीजीआईएमएसके निदेशक डॉ. चांद सिंह ढुल इस्तीफे की अफवाह सच हो गई। निदेशक ढुल ने अपने पद से इस्तीफा शुक्रवार देररात कार्यवाहक कुलपति डॉ. वीके जैन को सौंपा। जिसे उन्होंने तत्काल चंडीगढ़ फैक्स कर दिया। यही नहीं एक वरिष्ठ डॉक्टर के मुताबिक दो दिन पूर्व डॉ. ढुल की सर्विस फाइल चंडीगढ़ मंत्रालय में देखी गई। इसका मतलब ये है कि पीजीआई में पिछले साढ़े 5 साल से कार्यरत निदेशक डॉ. ढुल को लेकर काफी दिनों से चंडीगढ़ में चर्चाएं गरम हैं। हालांकि इस पर डॉ. ढुल का कहना है कि उन्होंने इस्तीफा अपनी इच्छा से दिया है। उन्होंने इस्तीफे के लिए किसी भी दबाव के होने से इंकार किया है। जबकि पूर्व कुलपति डॉ. एसएस सांगवान की सेवानिवृति के दूसरे दिन ही इस्तीफा देना, कई सवाल भी खड़ा करता है।
चंडीगढ़से ही होगा निर्णय : कार्यवाहक कुलपति
कार्यवाहककुलपति डॉ. वीके जैन का कहना है कि डॉ. ढुल ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। चूंकि इस पर निर्णय चंडीगढ़ से होगा। इसीलिए इस्तीफे को तत्काल आगे भेज दिया है।