पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाजसेवी सोमनाथ की हार्ट अटैक से मौत

समाजसेवी सोमनाथ की हार्ट अटैक से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक|स्वामी प्रभुतानंद आश्रम में शुक्रवार को हुई शोकसभा में पहुंचे समाजसेवी सोमनाथ जुनेजा का हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंच पर बैठे 62 वर्षीय सोमनाथ की अचानक से दिल की गति रुक गई। इसके चलते उनके अटैक आया। शनिवार को सोनीपत रोड स्थित रामबाग श्मशान घाट में साेमनाथ जुनेजा का दाह संस्कार किया गया। इस दौरान विधायक मनीष ग्रोवर ने उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की। इनके अलावा भारत भूषण, मनमोहन गोयल, मस्तनाथ विवि के कुलपति डाॅ. मारकंडेय आहूजा, प्रतिभा सुमन, बलदेव मिगलानी, भाजपा के मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा, गुलशन डंग, प्रीतम भयाना, मदन गुलाटी, रमेश सहगल, राजू सहगल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।