धूमधाम से मनेगा छोटूराम का जन्मोत्सव
रोहतक|दीनबंधु सरछोटूराम का दो दिवसीय जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 22 जनवरी से शुरू होने इस समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को जाट कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक हुई। इस दौरान जाट शिक्षण संस्थाओं के सभी स्कूल, कॉलेज इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में समारोह की जिम्मेदारी सीआर बहुतकनीकी संस्थान को सौंपी गई।
साथ ही प्राचार्य बलजीत सिंह को सीआर सेलिब्रेशन कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनके अलावा सीआर मेमोरियल पब्लिक स्कूल के हेडमास्टर कर्नल अनूप को उपाध्यक्ष, जाट कॉलेज के डॉ. दयानंद मलिक को महासचिव, सीआर कॉलेज आफॅ एजुकेशन के अजय कुमार को सह सचिव सीआर कॉलेज ऑफ लॉ के डॉ. राजीव जून को खजांची बनाया गया।
इस मौके पर प्राचार्य बलजीत सिंह ने इस आयोजन में सभी संस्थानों से सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर एमकेजेके महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कृष्णा चौधरी, डॉ. सुरेखा खोखर, रामभज बजाड़, निदेशक इंजी. सुभाष दहिया सहित सभी स्कूलों कॉलेजों के प्राचार्य शिक्षकगण उपस्थित थे।