व्यायाम बीमारियों के लिए सबसे बड़ी ढाल
अतिरिक्त उपायुक्त ने किया वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
भास्करन्यूज | रोहतक
व्यायामखेलकूद बीमारियों के लिए शरीर की ढाल का काम करते हैं। कसरत से शरीर सैकड़ों शारीरिक मानसिक बीमारियों से बचा रहता है। ये कथन सिविल सर्जन डॉ. शिवकुमार ने शनिवार को छोटूराम स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कहे।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अमित खत्री भी मौजूद रहे। ध्वाजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने वाले एडीसी अमित खत्री ने कहा कि मनुष्य का समुचित विकास खेल से ही संभव हो सकता है। प्रतियोगिताओं में आत्मविश्वास, शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता भाईचारे की भावना का संचार होता है। कार्यक्रम में लघु नाटिका बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का मंचन हुआ। इस मौके पर जिले की सभी महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाईजर, आंगनवाड़ी वर्कर हैल्पर उपस्थित थे।
इनकाेमिला पुरस्कार: महिलाएवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 17 से 30 वर्ष के लिए 5 किमी. रेस, 400 मी. रेस, 300 मी. रेस वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए 100 मी. रेस, आलू चम्मच रेस, मटका रेस आदि कराई गई। जिला स्तर पर पहला, दूसरा तीसरा नंबर हासिल करने वाली महिलाओं को अतिरिक्त उपायुक्त ने क्रमश: 1000, 750 रुपए 500 रुपए पुरस्कार स्वरूप भेंट किए।