पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 7 पदकों के साथ डीपीएस रेवाड़ी रहा प्रथम

7 पदकों के साथ डीपीएस रेवाड़ी रहा प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरविद्यालय टेनिस प्रतियोगिता जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई। जिसका आयोजन ड्यूस टेनिस अकादमी के साथ मिलकर किया गया। प्रतियोगिता में आयु के अनुसार 5 वर्ग बनाए गए। 13 विद्यालयों जैसे दिल्ली पब्लिक स्कूल रेवाड़ी, नालंदा इंटरनेशनल स्कूल गोहाना, एमडीवीएन पारले स्कूल नीमराना, एमडीएन पब्लिक स्कूल रोहतक, स्कॉलर्स रोजरी आदि स्कूल के 132 बच्चों ने भाग लिया।

एमडीएनपब्लिक स्कूल रोहतक 4 पदकों के साथ द्वितीय पर रहा

प्रतियोगितामें कुल 3 स्वर्ण, 1 रजत, 3 कांस्य पदक जीतकर डीपीएस रेवाड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं 2 रजत 2 कांस्य पदक हासिल कर एमडीएन पब्लिक स्कूल रोहतक ने द्वितीय स्थान 1 रजत 2 कांस्य पदक प्राप्त कर बीआइटीएस इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। इसके अलावा नालंदा इंटरनेशनल स्कूल गोहाना ने 14 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक स्कॉलर रोजरी ने 12 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।

बच्चोका बढ़ाया हौसला

इसमौके पर जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या रोजीना मोहंती ने कहा की सर्दी बढ़ने के बावजूद बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया जो काबिलेतारीफ रहा। ड्यूस टेनिस अकादमी के संस्थापक सुलभ बत्रा ने कहा की आज खेल के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ता देख बेहद खुशी होती है।