264 बाइक के चालान काटे
रोहतक| जिलेमें वारदात और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने 264 वाहनों के चालान काटे। साथ ही ट्रिपल राइडिंग के 55 और तेज गति के 26 चालन काटे गए। पीआरओ वेद सिंह ने बताया कि यातायात को सुगम बनाने के प्रयास में पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद के आदेश के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस दौरान पुलिस ने गुजरने वाले दुपहिया वाहनों की तलाशी ली कागजात चेक किए। ट्रिपल राइडिंग सहित दो सौ से ज्यादा चालान काटे।