- Hindi News
- पूजा आरती को सम्मानित किया तो प्रदर्शन 25 को
पूजा-आरती को सम्मानित किया तो प्रदर्शन 25 को
रोहतक| बसमें हुई छेड़छाड़ प्रकरण से सामने आई दो बहनें पूजा आरती बहनों को सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने को लेकर शनिवार को पिछड़ा वर्ग आरक्षण बचाओ अधिकार मंच की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि बहादुर बेटियों का जो सम्मान 26 जनवरी को किया जाना था उसे क्यों रोक दिया गया। उसे तुरंत बहाल किया जाए। यदि ऐसा हुआ तो हम 25 दिसंबर को प्रदर्शन करेंगे। यदि सरकार को सीबीआई जांच करानी है तो कराए, लेकिन जल्द से जल्द न्याय दे। इस मीटिंग में सत्यवान पांचाल, प्रमोद, नवीन, प्रवीन जोगी, शांता कुमार, रामफल बैरागी, नरेश खत्री, भकता, चाप सिंह मौजूद रहे।