छोटी उम्र में बेटी बचाओ का दिया संदेश
रोहतक। वार्षिकएवं पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान नन्हें-मुन्नों ने समाज में घट रही बेटियों को बचाने के संदर्भ में बेटी बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को एसआरएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से सबका मनमोह लिया। इसी दौरान छात्रा ऊर्जा ने समारोह के उद्देश्य बेटी बचाओ देश बचाओ पर आधारित कविता प्रस्तुत कर लोगों को प्रेरित किया। इसके अलावा बच्चों ने उल्लू की अदालत नाटक के जरिए अभिभावकों को बच्चों के प्रति उत्तरदायित्व का आभास कराया। इस मौैके पर केएल निझावन, डॉ. सुमित शर्मा, श्वेता शर्मा, सुनीता शर्मा, बीनू, बीबी शर्मा, निर्मला शर्मा मौजूद रहे।