अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं : कुलपति
अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं : कुलपति
रोहतक| एमडीयूमें पिछले कई दिनों से अव्यवस्था और गैरकानूनी गतिविधियां बढ़ीं है। इसके मद्देनजर कुलपति एचएस चहल ने कई उच्चाधिकारियों समेत विवि के ब्वॉयज हॉस्टल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि छात्रावासों में धूम्रपान, शराब या किसी भी प्रकार के नशा का सेवन करता पाए जाने पर आरोपी छात्र को दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। छात्रावास में अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति बुलाएं। साथ ही छात्रों को छात्रावास में कार रखना भी मना है। बैठक में प्रोवोस्ट (बॉयज हास्टल) प्रो. एसएस चाहर, कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स, उपकुलसचिव चतर सिंह, ब्वॉयज छात्रावासों के वार्डन सुपरवाईजर उपस्थित रहे।