- Hindi News
- भाजपा प्रबंधन चुनाव ने प्रचार में लगाई नेताओं की ड्यूटियां
भाजपा प्रबंधन चुनाव ने प्रचार में लगाई नेताओं की ड्यूटियां
मौर्य संघ मतदान के लिए समाज को करेगा जागरूक
स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी वीवीपैट वोटिंग मशीन
भाजपामें प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की कमान संभाल रहे प्रो. गणेशीलाल ने पार्टी के नेताओं की चुनाव को लेकर ड्यूटियां लगाई है। इनमें रामेश्वर चौहान जगदीश चोपड़ा को प्रदेश भाजपा कार्यालय में नेताओं के कार्यक्रम तय करने की जिम्मेदारी तय की गई है।
आदित्य अनिरुद्ध चौटाला को डबवाली विस क्षेत्र के चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व राजदूत आनंद सिंह तूर को बादली विस, दलित नेता कांता आलडिय़ा को प्रदेश भर में प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर गोदारा को रतिया फतेहाबाद विस क्षेत्र के चुनाव प्रबंधन के लिए, डॉ. आत्मप्रकाश को फतेहाबाद रतिया के लिए, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि भूषण गर्ग को कैथल, पूर्व इनेलो नेता इंद्र सिंह बैरागी को सफीदो विधानसभा, राजेश ठुकराल को रोहतक भाजपा कार्यालय में, रामकरण हुड्डा को महम, अधिवक्ता जसबीर राठी को बरोदा क्षेत्र, मामन राम सैनी को हिसार, राय सिख समाज के मक्खन सिंह ख्योवाली को रानिया रतिया, सिरसा से पूर्व पार्षद हरभजन डाबर, पूर्व पार्षद रतनबाला और पूर्व सरपंच मनोहर लाल नैन को चुनाव प्रबंधन के लिए नियुक्त किया गया है। इसी तरह से पूर्व हजकां नेता पिंच्चू कालड़ा, रणपाल सहित समस्त टीम को रानियां विधानसभा क्षेत्र में तैनात किया गया है।