गणित स्पर्धा में आशीष रोहित कृष्ण अव्वल
बच्चों ने सीखा कार्टून बनाने के गुर
गणितप्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयाेजन वैश्य महाविद्यालय में शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता में 11 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें आशीष, कृष्ण, रोहित की टीम ने अपनी श्रेष्ठता सिद्द करते हुए पहले स्थान पर बाजी मारी।
वहीं अनिशा, नीरू, विनोद की टीम दूसरे तो मोहित, प्रदीप और पंकज की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्राचार्य डॉ. आरके गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों अपने ज्ञान का आकलन करते हैं। इस मौके पर डॉ. मधु, प्रो. रितु, प्रो. आरए भारद्वाज, सुमन, सोनू तनवी, सविता, प्रियंका, नीता, कविता, रितु, मोनिका गीता मौजूद रहीं।