पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतरविभागीय भाषण प्रतियोगिता में कनिका प्रथम

अंतरविभागीय भाषण प्रतियोगिता में कनिका प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। एमडीयूके मनोविज्ञान विभाग में मूल्य आधारित जीवन समय की जरूरत, महिला सशक्तिकरण, और पर्यावरण सुरक्षा विषय पर शनिवार को अंतरविभागीय भाषण प्रतियोगिता हुई। श्री सत्य सेवा संगठन द्वारा प्रायोजित इस प्रतियोगिता में एमडीयू के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विधि विभाग की छात्रा कनिका ने प्रथम, अंग्रेजी विभाग की छात्रा अंजन ने द्वितीय तथा मनोविज्ञान विभाग की निक्की ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्षा प्रो. अमृता यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रधानाध्यापिकाओं प्रो. मधु नागला प्रो. मधु आनंद ने निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन किया।