अमेरिकन फुटबाल गेम 9 से
रोहतक। एमडीयूका खेल कार्यालय 9 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से खेल संगोष्ठी तथा अमेरिकन फुटबाल-एमडीयू हीरोज तथा हरियाणा वॉरियर्स टीम लॉन्च करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि कुलपति एचएस चहल करेंगे। यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल एसोसिएशन (यूएसए) के अध्यक्ष मिस्टर रिच इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। एमडीयू के खेल निदेशक डाॅ. डीएस ढुल ने बताया कि अमेरिकन फुटबाल को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज ने अपने अधिकृत खेल सूची में शामिल किया है। खेल को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अमेरिका से एक दल देश रहा है।