पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीपी अंबाला और नारनौल ने क्रिकेट में मारी बाजी

जीपी अंबाला और नारनौल ने क्रिकेट में मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबूश्याम लाल जैन क्रिकेट स्टेडियम में जीपी सिरसा की टीम को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हरियाणा इंटर पॉलिटैक्निक क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को जीपी सिरसा और जीपी अंबाला के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।

इस मौके पर वैश्य तकनीकी शिक्षा के खेल के अधिकारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि जहां जीपी सिरसा की टीम ने 20 ओवर में 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं जीपी अंबाला ने 16 ओवर में सिर्फ चार विकेट खोकर 123 रन बनाकर जीत हासिल की। मैच में चंद्रकांत ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। वहीं दूसरा मैच वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज के क्रिकेट मैदान में हुआ। जहां जीपी नारनौल और जीपी सांघी के बीच मैच हुआ।

इसमें टॉस तो जीपी नारनौल ने जीता, लेकिन उनसे पहले बॉलिंग का फैसला लिया। इसलिए पहले बल्लेबाजी का मौका जीपी सांघी को मिला और वो बल्लेबाजी करते हुए 12.4 ओवर में 68 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। जीपी नारनौल ने 18 ओवर में 69 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीत लिया।