पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए 600 छात्राओं ने किया हंगामा

माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए 600 छात्राओं ने किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीयूमें सोमवार का दिन हंगामे के नाम रहा। कुलपति कार्यालय पर परीक्षा परिणाम को लेकर बच्चों की नारेबाजी हुई तो दूसरी ओर प्रशासनिक भवन में माइग्रेशन सर्टिफिकेट मिलने पर विद्यार्थियों ने हंगामा कर दिया। इसके चलते पूरी तरह से दोपहर तक विवि में अव्यवस्था का माहौल बना रहा। बाद में कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स सुरक्षा नियंत्रक तरुण शर्मा को बच्चों को मनाने के लिए आना पड़ा और हालात काबू हुए।

हुआ यूं कि बीते शुक्रवार को गैर शिक्षक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते माइग्रेशन सर्टिफिकेट लेने वाले बच्चों को वापस लौटना पड़ा था। अब सोमवार को जैसे ही विवि खुला तो 9 जिलों से जुड़े करीब 6 सौ बच्चों की कतार प्रशासनिक भवन में खड़ी हुई। पहले से व्यवस्था हो पाने के चलते बच्चे सर्टिफिकेट पाने के लिए शाखा कार्यालयों में घुस गए। यहां पर स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा कर्मियों को बुलाया गया।

हालातका लिया जायजा : करीबदो घंटे तक मारामारी के चलते जब सुरक्षा कर्मियों से हालात बेकाबू हो गए तो उन्होंने इसकी सूचना सुरक्षा नियंत्रक को दी।

जिलावार बांटे गए सर्टिफिकेट : सोमवारको हालत ये रही कि जहां कार्यालय में अक्सर स्टूडेंट्स का नाम बोलकर ही उसे दो घंटे में माइग्रेशन सर्टिफिकेट दे दिया जाता है। उसी कार्यालय में सोमवार को भीड़ होने के चलते बच्चों को जिलावार बुलाकर सर्टिफिकेट बांटे गए।

आचारसंहिता के चलते टली हड़ताल : एमडीयूकर्मियों की सोमवार को विवि के प्रशासनिक भवन में गेट मीटिंग हुई। प्रधान दयानंद छिक्कारा ने बताया कि प्रशासन की ओर से चिट्ठी पहुंची है कि आचार संहिता के कारण कोई ऐसा फैसला नहीं लिया जा सकता है जिससे आचार संहिता का उल्लंघन होता हो। ऐसे में प्रधान ने फैसला लेते हुए आचार संहिता तक हड़ताल को भी स्थगित कर दिया है। अब आपात कार्यकारी परिषद की बैठक बुलाकर उसमें आगामी निर्णय लिया जाएगा।

^एमडीयू में बीते शुक्रवार को गैर शिक्षक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते माइग्रेशन सर्टिफिकेट बनवाने वाले बच्चों को वापस लौटना पड़ा था। इसके लिए विवि का दायित्व है कि बच्चों को परेशानी आने दी जाए, फिर बतौर अधिकारी उनकी सुविधा के लिए कितने घंटे भी खड़े होना पड़े। -डॉ. एसपी वत्स, कुलसचिव,एमडीयू।

एमडीयू में वीसी कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर नारेबाजी करतीं छात्राएं।

एमडीयू में प्रशासनिक भवन के बाहर सर्टिफिकेट