पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाह ने चुनाव प्रबंधन पर जताई चिंता, रचा चक्रव्यूह

शाह ने चुनाव प्रबंधन पर जताई चिंता, रचा चक्रव्यूह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव को लेकर अब प्रदेश में डेरा डाल लिया है। साथ ही आते ही 15 अक्टूबर तक चुनाव प्रबंधन की मजबूती को लेकर व्यूह रचना शुरू कर दी है। इसकी झलक रोहतक के मैना पर्यटन केंद्र में आरएसएस के बड़े पदाधिकारियों के साथ हुई गुप्त बैठक में देखने को मिली। मैना पर्यटन केंद्र देर रात एक बजे पार्टी पदाधिकारियों आरएसएस के मुखियाओं के साथ बैठक की गई। इस दौरान शाह ने चुनाव प्रबंधन को लेकर चिंतित दिखे और बेहतर तरीके से चुनाव प्रबंधन के लिए संघ से सलाह ली। बता दें कि इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी को भी आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वे नहीं पहुंच सके।

खूबझलका आरएसएस प्रेम : इसदौरान शाह का आरएसएस प्रेम भी खूब झलका। पहली गुप्त बैठक में विशेष तौर पर आरएसएस के संघ कार्यवाहक सुरेश सोनी के साथ बातचीत कर विशेष दिशा निर्देश जारी कर दिए गए। हर बैठक उसके फैसलों को गुप्त रखने के लिए भी हर तरह के प्रबंध किए गए हैं। यहां तक कि रोहतक में प्रदेश भाजपा कार्यालय होने के बाद भी वहां पर कोई बैठक नहीं हुई।

संगठन प्रमुखों ने की बैठक

भाजपाके राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से पहले शाम साढ़े सात बजे राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल के नेतृत्व में बैठक हुई। इस दौरान कई मुद्दों पर मंथन हुआ, इनमें टिकट वितरण के बाद से नाराज चल रहे नेताओं की सूची, रैली के आयोजन स्थलों स्टार प्रचारकों की हलकों में रैलियां करने जैसे मुद्दे शामिल रहे। अमित शाह के आने के बाद इनकी सूची भी उन्हें सौंपी गई।

देरसे पहुंचे शाह

रोहतकमें शाह के आने का समय 5 बजे तय किया गया था। हेलीकॉप्टर के जरिए आने की योजना के तहत उनका हैलीपैड बाबा मस्तनाथ विवि में बनाया गया, लेकिन अचानक उन्हें वाया रोड रोहतक आना पड़ा। इसमें करीब चार घंटे का समय लगा। ऐसे में साढ़े 9 बजे अमित शाह के आने के चलते रोहतक के कार्यकर्ताओं की बैठक राष्ट्रीय महामंत्री जेपी नड्डा को करनी पड़ी। बता दें कि विशेष तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर ही इस बैठक का समय बैंक्वेट हॉल में तय किया गया था। शाह के लेट आने के कारण ही मात्र दो बैठक ही हो सकी। इनमें एक राष्ट्रीय संगठन की और एक प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की।

रोहतक. भाजपाके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मैना पर्यटन केंद्र में जाते हुए।