- Hindi News
- खर्चों का िरकार्ड लेने के लिए देना होगा एक रुपया प्रति कॉपी
खर्चों का िरकार्ड लेने के लिए देना होगा एक रुपया प्रति कॉपी
उम्मीदवारों के खर्चों का होगा निरीक्षण, शेड्यूल जारी
रोहतक | चुनावलड़ने वाले सभी उम्मीदवारों के खर्चों का निरीक्षण होगा, इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सहायक खर्चा पर्यवेक्षकों तथा लेखा अधिकारियों की बैठक में हुडा प्रशासक एवं चुनाव खर्चा के नोडल अधिकारी पंकज ने चारों क्षेत्रों के उम्मीदवारों के चुनावी खर्च का निरीक्षण करने के लिए तिथियां समय निर्धारित कर दिया है। सभी उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि समय पर अपने रिकॉर्ड सहित पहुंचकर खर्चों का निरीक्षण करवाना होगा। कोई भी व्यक्ति एक रुपया प्रति पेज के हिसाब से भुगतान करके इन खर्चों का रिकॉर्ड प्राप्त कर सकता है।