पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास के नाम पर बरगलाने वालों को सबक सिखाएं : रोज

विकास के नाम पर बरगलाने वालों को सबक सिखाएं : रोज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | रोहतकशहरी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सूरजमल रोज ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को जनता कॉलोनी में पहुंचे और कहा कि जनता को अब तक विकास के नाम पर ठगा गया है। पहले जहां लुधियाना की तर्ज पर विकास की बात की थी अब अहमदाबाद की तरह विकसित करने की बात कह रहे हैं। सही मायनों में शहर का विकास हुआ ही नहीं। पार्टियों की विकास की परिभाषा ही गलत है। रोहतक शहर में ही लाखों लोग गरीबी-रेखा के नीचे जीवन-यापन कर रहे हैं तो फिर विकास हुआ किसका है? उन्होंने कहा कि रोहतक में बड़े पैमाने पर उद्योग लगे बिना विकास हो ही नहीं सकता। इस तरफ सरकार ध्यान नहीं देती। जनता को ऐसे नेताओं को सबक सिखाना चाहिए।

जनता कालोनीमें लोगों की समस्याएं सुनते सूरजमल रोज