भाजपा में शामिल लोगों को मिलेगा सम्मान
रोहतक | व्यापारियोंकी बैठक सोमवार को हिसार रोड पर एसोसिएशन के प्रधान श्याम सचदेवा के कार्यालय में हुई, जिसमें श्याम सचदेवा ने व्यापारियों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। यदि पार्टी के लोगों का सहयोग रहा तो और मैं विधायक बना तो व्यापारियों की समस्याएं जो पिछले दस वर्षों में हल नहीं हुई उन सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाएेगा।